गरमागरम बैंगन का भर्ता रेसिपी | Bajra Roti Combination | आसान देसी रसोई

गरमागरम बैंगन का भर्ता — बाजरे की रोटी के साथ

रोज़मर्रा की रसोई का आसान, देसी और लाजवाब भर्ता

आज मैं सब्ज़ी मार्केट गई थी। वहाँ मुझे एकदम ताज़ा, मोटा-ताज़ा भरते वाला बैंगन दिख गया। उसे देखते ही मेरे मुँह में पानी आ गया… क्योंकि ऐसे बैंगन से भर्ता सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि लाजवाब बनता है! सोचते-सोचते ही मन में प्लेट सज गई — बाजरे की रोटी, बैंगन का भर्ता, दही और लहसुन की चटनी… वाह! यही ख्याल आते ही मैंने तुरंत वह बैंगन खरीद लिया। घर आते ही मैंने सोचा — चलो भून ही लेती हूँ। चूल्हे पर भूनने का मज़ा ही अलग है, लेकिन अभी चूल्हा नहीं है, तो गैस पर ही सही। बैंगन अच्छे से भून गया। थोड़ा ठंडा होने दिया और फिर उसके सारे छिलके साफ-साफ निकाल लिए। बैंगन का अपना तेल भी बहुत अच्छी तरह निकला था। अब उसे मैश करके थोड़ा-थोड़ा काट लिया। भरते के लिए मैंने तैयार किया: दो बारीक कटे प्याज़ तीन हरी मिर्च 1 इंच अदरक 10–12 लहसुन की कलियाँ चलो, अब बनाते हैं गरमा-गरम बैंगन का भर्ता।

 रेसिपी व्हिडिओ 👇👇 

 https://youtu.be/z5AT9IR_wYI?si=ipmqmlKA-IpK__MU 

 कढ़ाई गैस पर रखी, उसमें तेल डाला और राई तड़काई। फिर कुटा हुआ लहसुन डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लिया। अब बारीक कटे प्याज़ डालकर भूनते-भूनते ही स्वादानुसार नमक डाल दिया। जब प्याज़ अच्छे से गुलाबी हो गए, तब मैंने आधा चम्मच हल्दी, दो चम्मच कांदा-लहसुन मसाला और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर फिर से थोड़ा भून लिया। अब इसमें भुना हुआ बैंगन डाल दिया और अच्छे से मिलाकर भूनते रही。 ऊपर से कसा हुआ अदरक भी डाल दिया… बस, खूब अच्छा मिक्स किया और भर्ता तैयार! और ये लीजिए — गरमागरम बैंगन का भर्ता, साथ में एक कटोरी दही, लहसुन की चटनी और बाजरे की नरम-गरम रोटी। कैसा लगा मेरा भर्ता? कमेंट में जरूर बताइए! 😄💛
रसोई: देसी
समय: 25-30 मिनट
सर्विंग: 2-3

बनाने की विधि — संक्षेप में

  1. बैंगन को अच्छे से भूनकर ठंडा करें और छिलके निकालें।
  2. कढ़ाई में तेल गरम करें, राई तड़का लगाएं और लहसुन सुनहरा होने तक भूनें।
  3. प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भूनें, फिर नमक डालें।
  4. हल्दी, कांदा-लहसुन मसाला और लाल मिर्च डालकर मिलाएं।
  5. भुना हुआ बैंगन मिलाकर अच्छी तरह भूनें और ऊपर से अदरक डालें।
  6. गरमागरम परोसें — बाजरे की रोटी, दही और लहसुन की चटनी के साथ।
Previous Post Next Post

Contact Form