घर पर बनाएं बेकरी जैसी खस्ता लेयर्स वाली खारी | आसान खारी रेसिपी हिंदी में

बहुत सारे लेयर्स वाली खारी

बहुत सारे लेयर्स वाली खारी

आज मैंने बनाई है बहुत सारे लेयर्स वाली खारी। चलो आपको बताते हैं मैंने कैसे बनाई।

आटा तैयार करना

सबसे पहले दो कटोरी मैदा छान कर लिया।

छानने के बाद इसमें मैंने स्वाद अनुसार नमक, भुना जीरा, ओवा, काली मिर्च पाउडर और चार चम्मच तेल ऐड किया।

अब इन सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करती हूं।

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर इसका डो बना लेती हूं।

यहां पर डो बनाया और उस पर थोड़ा तेल लगाकर ढककर 45 मिनट के लिए बाजू में रख दिया।

लेयर्स के लिए साटा तैयार करना


Watch on YouTube video 👇

तब तक लेयर्स बनाने के लिए एक साटा बना लेती हूं।

उसके लिए यहां पर मैंने बटर लिया है। उसे पिघलाकर उसमें दो चम्मच कॉर्नफ्लावर मिक्स किया।

अब इसका ऐसा घोल बनाना है।

देखिए यहां पर मैंने इस तरह घोल तैयार किया है।

डो की तैयारी

45 मिनट पूरे हो गए।

अब मैदे को थोड़ा गूंधकर इसके 4 गोले बनाती हूं।

अब इन चारों गोलों को जैसे वीडियो में दिख रहा है वैसे एक के ऊपर एक रखती हूं और फिर से प्रेस करके थोड़ा सा बेलती हूं।

इसके बाद मैं इसमें चाकू से कट लगाकर फिर से पीस करूंगी।

अभी से इसके लेयर्स दिख रहे हैं।

फिर से इसे एक के ऊपर एक रखकर प्रेस करती हूं और दोबारा बेल लेती हूं।

अब फिर से इसके चार गोले बनाऊंगी कट करके।

अब इसकी चार रोटियां बनानी हैं।

जितना यह पहले था उतना ही फैलाकर पतला सा बेल लूंगी।

देखिए यहां पर मैंने इसे पतला बेल लिया है।

इसी तरह 4 रोटियां तैयार कर ली हैं।

लेयर्स बनाना

रोटियां बनाने के बाद पहली रोटी पर जो हमने बटर और कॉर्नफ्लावर का घोल बनाया था उसका पतला सा लेयर पूरे रोटी पर लगाऊंगी।

देखिए इस तरह मैंने लेयर लगाया है।

इसके ऊपर थोड़ा सा मैदा भी लगाया है। उसका शॉट दिखाना भूल गई।

अब इस पर दूसरी रोटी रखकर फिर से घोल और थोड़ा मैदा लगाऊंगी।

इसी तरह तीन रोटियों को एक के ऊपर एक रखा।

अब इसे इस तरह फोल्ड करके चौकोर आकार में बनाऊंगी।

घोल लगाकर फिर से इसी तरह मैदा लगाया।

देखिए यहां पर इस तरह चौकोर तैयार हुआ है।

अब इसे चौकोर आकार में ही जितना फैल सकता है उतना बेल लेती हूं।

थोड़ा सा मोटा ही रखना है।

यहां पर शीट तैयार हो गई है।

अब इसे खारी के साइज में कट करूंगी।

खारी तलना

चलो अब तेल लेते हैं इसे तलने के लिए।

देखिए तेल इस तरह गर्म होना चाहिए।

अगर इसमें थोड़ा सा टुकड़ा डालेंगे तो वह धीरे-धीरे ऊपर आना चाहिए।

अब यह टुकड़ा धीरे-धीरे ऊपर आ रहा है।

अब इसमें दो-चार खारी छोड़कर धीमी आंच पर पूरे पेशेंस के साथ तल लेती हूं।

धीमी आंच पर और पूरे धैर्य के साथ खारी तलने से इसके सुंदर लेयर्स खुलकर आते हैं और खारी बहुत ज्यादा खस्ता बनती है।

यहां पर थोड़ी देर बाद लेयर्स भी दिखना शुरू हो गए हैं।

लेयर्स दिखने के बाद इसे पलट दूंगी।

दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लेती हूं।

देखिए यहां पर पहला बैच तैयार हो गया है।

इसी तरह सारी खारी तैयार कर लूंगी।

देखिए यहां पर दूसरा बैच भी इसी तरह तल रहा है।

इसके लेयर्स भी बहुत अच्छे दिख रहे हैं।

तैयार खारी

यहां पर मैंने बनाई हुई सारी खारियां तैयार हो गई हैं और ठंडी भी हो गई हैं।

देखिए यहां पर इसके कितने सारे लेयर्स अलग-अलग दिख रहे हैं।

इसे तोड़ने के बाद इसकी आवाज भी बहुत अच्छी आ रही है।

आप भी इसी तरह घर पर खारी बनाइए।

यह खारी आपको कैसी लगी वह कमेंट में जरूर बताइए और सब्सक्राइब भी करिए।

Previous Post Next Post

Contact Form