⭐ कुरकुरी करेले की सब्जी – Recipe + Ingredients
करेला मैरिनेशन के लिए:
- 3–4 मध्यम आकार के करेले
- 1–2 चम्मच नमक
- 1–2 चम्मच नींबू का रस
तड़का और सब्जी के लिए:
- 3–4 चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच राई
- 6–7 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
- 1 मध्यम प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच कांदा–लहसुन मसाला
- 2 चम्मच मूंगफली का बुरा (powder)
- 2 चम्मच नारियल पाउडर (Coconut powder)
- 1 चुटकी मैगी मसाला (optional पर स्वाद बढ़िया आता है)
रेसिपी 👇 👇 व्हिडिओ
1️⃣ करेले को तैयार करना
करेले को लंबाई में काटें और बीज निकाल दें।
उस पर नमक और नींबू रस डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
1 घंटे बाद करेला अच्छी तरह निचोड़कर सारा पानी निकाल लें – कड़वाहट खत्म हो जाएगी।
2️⃣ करेला कुरकुरा बनाना
कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें।
करेले के टुकड़े डालकर नमक डालें।
ढक्कन लगाकर लगभग 10 मिनट पकाएँ।
करेला पककर कुरकुरा हो जाए तो निकालकर साइड में रखें।
3️⃣ तड़का और मसाला
कड़ाही में फिर से थोड़ा तेल गरम करें।
उसमें जीरा + राई + बारीक कटा लहसुन डालकर भूनें।
प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
हल्दी + धनिया डालकर थोड़ा सा भून लें।
4️⃣ सब्जी मिक्स करना
पहले से तले हुए करेलें डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
कांदा लहसुन मसाला + मूंगफली बुरा + नमक डालकर 1–2 मिनट भूनें।
गैस बंद करके नारियल पाउडर और थोड़ा मैगी मसाला डालें।
एक बार फिर हल्का सा भून लें।
इसे चपाती, भाकरी या दाल-भात के साथ सर्व करें।
स्वाद में बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगती!
